हादसे की जानकारी मिलते ही मेयर वनीत धीर मौके पर पहुंचे और तुरंत एंबुलेंस को बुलाकर घायल को अस्पताल में भर्ती करवाया। बताया जा रहा है कि व्यक्ति की हालत नाजुक बनी हुई है। अभी इस बात की जांच भी की जा रही है कि आखिर व्यक्ति नगर निगम की तीसरी मंजिल से गिरा कैसे।
जालंधर नगर निगम में किसी काम से आया एक बुजुर्ग मंगलवार को दफ्तर की छत से गिर गया। निगम की तीसरी मंजिल से गिरे बुजुर्ग को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। छत से नीचे गिरने से बुजुर्ग बुरी तरह घायल हो गया और उसके सिर से काफी खून बह गया।
हादसे की जानकारी मिलते ही मेयर वनीत धीर मौके पर पहुंचे और तुरंत एंबुलेंस को बुलाकर घायल को अस्पताल में भर्ती करवाया। बताया जा रहा है कि व्यक्ति की हालत नाजुक बनी हुई है। अभी इस बात की जांच भी की जा रही है कि आखिर व्यक्ति नगर निगम की तीसरी मंजिल से गिरा कैसे। यह वाकई हादसा था या फिर व्यक्ति ने आत्महत्या की कोशिश की है। फिलहाल व्यक्ति का इलाज चल रहा है व उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।