फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar: फेसबुक पर लाइव होकर युवक ने दी जान, दो साल पहले किया था प्रेम विवाह, पत्नी पर परेशान करने का आरोप

Sun, 12 Mar 2023 05:00 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)

सार

मृतक के पिता ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि लड़की और उसके परिजनों को गिरफ्तार किया जाए। दूसरी तरफ बस स्टैंड चौकी के इंचार्ज मेजर सिंह ने कहा कि मृतक के परिजनों के बयान पर अंजू के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रहै है। 
विज्ञापन
युवक ने फेेसबुक पर लाइव होकर की आत्महत्या। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालंधर बस स्टैंड के पास तहसील बंगा के रहने वाले एक युवक ने फेसबुक पर लाइव होकर जहर निगलकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। उसने अपनी पत्नी अंजू को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया है। मृतक अमरीक राम के पिता बलराम ने आरोप लगाया कि लगभग 2 साल पहले उनके बेटे ने जैतेवाली निवासी अंजू के साथ एक मंदिर में प्रेम विवाह किया था।

विज्ञापन


विवाह के बाद से उनका बेटा परेशान रहने लगा। वह अपनी पत्नी से बहुत परेशान था जिसके चलते शनिवार शाम उसने फेसबुक पेज पर लाइव होकर जहर निगल लिया, रात को उसकी मौत हो गई। उसने अपनी मौत के लिए पत्नी अंजू को जिम्मेदार ठहराया है। इस संबंध में पुलिस को सूचित कर दिया गया है। उनकी पुलिस प्रशासन से मांग है कि लड़की और उसके परिजनों को गिरफ्तार किया जाए। दूसरी तरफ बस स्टैंड चौकी के इंचार्ज मेजर सिंह ने कहा कि मृतक के परिजनों के बयान पर अंजू के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रहै है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें