फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन पन्नों का सुसाइड नोट: जालंधर में व्यक्ति ने की आत्महत्या, बेटी की शादी से खुश नहीं था पिता, दामाद पर आरोप

Sun, 21 Jul 2024 03:01 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)

सार

जालंधर में एक व्यक्ति ने आत्महत्या की है। मृतक नव किशोर ने मरने से पहले तीन पन्नों का सुसाइड नोट भी लिखा है, जिसमें उन्होंने तीन लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। 
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालंधर-पठानकोट रोड पर स्थित पंजाबी बाग की धीर कॉलोनी में शनिवार रात 55 वर्षीय व्यक्ति ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के पास से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। मृतक की पहचान मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले नवल किशोर उपाध्याय के रूप में हुई है। जो जालंधर की धीर कॉलोनी में अपने परिवार के साथ रहता था। मृतक पंडित परिवार से था, उसकी बेटी की शादी दूसरी जाति के व्यक्ति से हुई थी। इस बात से वह काफी परेशान था। मृतक के पास से करीब तीन पन्नों का सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। सुसाइड नोट के आधार पर मकसूदां थाने की पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 

विज्ञापन


पुलिस को दिए बयानों में मृतक के बेटे अभिषेक ने बताया वह और उसकी मां बिहार जाने के लिए कल दिल्ली निकल गए थे और वहीं से ट्रेन पकड़नी थी। उनकी रात 11 बजे पिता से फोन पर बात हुई थी। इसके बाद जब उन्होंने रात में फिर से बात करने की कोशिश की तो पिता ने फोन नहीं उठाया। जब फोन नहीं उठा तो तुरंत पड़ोसी को घर भेजा। पड़ोसी ने देखा कि नवल किशोर अपने घर में फंदे से लटके हुआ था। 

अभिषेक ने बताया कि उसकी छोटी बहन ने तीन महीने पहले अपनी मर्जी से बलविंदर सिंह से शादी की थी। वह उनके पड़ोस में रहता था। बलविंदर उनकी जाति से नहीं है। उसका परिवार इस बात से नाखुश था और लड़की से कोई रिश्ता नहीं रखना चाहता था। अभिषेक ने बताया कि बलविंदर सिंह और उसके पिता सुरिंदर पाल की नजर उसकी संपत्ति पर थी। इसे लेकर वह उसके पिता नवल किशोर को परेशान करते थे। 
विज्ञापन


घटनास्थल पर जांच के लिए पहुंची पुलिस को तीन पेज का सुसाइड नोट मिला है। जिसमें बलविंदर सिंह, सुरिंदर और एक अन्य व्यक्ति का नाम लिखा है। उक्त लोगों पर नवल किशोर के साथ मारपीट लगाया है। इसी से परेशान होकर नवल किशोर ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने सुसाइड नोट को फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है। इसके आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।

 वहीं मामले की जांच कर रहे थाना मकसूदां प्रभारी इंस्पेक्टर बिक्रम सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पारिवारिक सदस्यों के बयान दर्ज होने के बाद पोस्टमार्टम किया जाएगा। वहीं परिजनों के बयानों के आधार पर अगली कार्रवाई करेंगे। इसके बाद आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें