फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लगातार बरसात से मुख्य सडक़ें हुई जलमग्न, लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
अबोहर। रविवार को लगातार दूसरे दिन हुई बरसात से शहर की मुख्य सड़कों पर भारी जलभराव हो गया, जिससे दुकानदारों व आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों ने वाटर एवं सीवरेज बोर्ड से बरसाती पानी की निकासी का उचित प्रबंध करने की मांग की है। श्रीगंगानगर रोड पर पानी भरने से वाहन चालकों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। सरकारी अस्पताल में कोविड वैक्सीनेशन कैंप चल रहा था, लेकिन बरसात से अस्पताल परिसर झील में बदल गया। जिससे टीका लगवाने आए लोगों को पानी में घुसकर टीकाकरण केंद्र तक पहुंचना पड़ा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शनिवार को दिन भर रुक-रुककर हुई बरसात के बाद रविवार को सुबह भी जोरदार बरसात हुई। जिससे शहर की मुख्य सड़कों पर भारी जलभराव हो गया। सड़कों पर पानी भरने से वाहन चालकों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। शहर के मुख्य सरकुलर रोड, सरकारी अस्पताल के पीछे सहित अन्य सड़कों पर पानी की निकासी नहीं हुई। वहीं ठाकर आबादी, आर्य नगरी और राजीव नगर जैसे क्षेत्रों में निकासी न होने से पानी लोगों के घरों में घुस गया। इतना ही नहीं मेन गोशाला रोड पर सड़क का निर्माण चल रहा है, लेकिन भारी बरसात से यह पूरी सड़क पानी से भर गई गई और निर्माण कार्य बीच में बंद करना पड़ा। लोगों ने वाटर एवं सीवरेज विभाग से शीघ्र ही पानी निकासी करवाने की मांग की है, ताकि लोगों को समस्या से राहत मिल सके।
इधर गांवों से मिली सूचना के अनुसार नरमा के खेतों में पानी भरने से किसान चिंतित हैं, क्योंकि नरमा की फसल में लगातार पानी भरने से फसल पूरी तरह से नष्ट हो जाएगी। इस बारे में गांव किल्लियांवाली के किसान गुरिंद्र सिंह लाऊ जाखड़ ने बताया कि सीजन में अब तक बरसात न होने से नरमा की बंपर फसल होने की उम्मीद थी। लेकिन दो दिनों से लगातार हो रही बरसात ने किसानों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। गांव आलमगढ़ निवासी किसान रतन लाल सरस्वा ने बताया कि नरमा के बेहतर पैदावार और उचित मूल्य मिलने से इस बार किसानों की कंगाली दूर होने की उम्मीद थी। लेकिन दो दिनों से हो रही बरसात ने किसानों की मेहनत मिट्टी में मिला दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो एबीआर 1 है।
कैप्शन: सरकुल रोड पर भरा बरसाती पानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें