टांडा (रामपुर)। नगर के मोहल्ला टंडोला में कैरम खेलने को लेकर हुए बच्चों के विवाद और पलायन के मामले में परिजनों की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने सात लोगों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
मोहल्ला टंडोला निवासी रामचंद्र ने तहरीर दी है की बीते 28 मई को कैरम खेलने के दौरान शोर मचाने और अपशदों का प्रयोग करने से रोकने पर कुछ लोगों ने अपशब्दों का प्रयोग किया और घर में घुस कर मारपीट की थी। जिसमे उसकी बेटी कुंती और रोहित घायल हो गए। जिस पर पुलिस ने संशोधित तहरीर मिलने पर एनसीआर को मुकदमे में तरमीम करते हुए शाहनवाज, रियाज, इम्तियाज और मुस्तकीम, नाजिम, बब्लू तथा इकराम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने घेराबंदी कर मोहल्ले से ही मामले का मुख्यारोपी इम्तियाज को गिरफ्तार कर लिया। वहीं पलायन करने की सूचना पर मौके पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक संसार सिंह और अपर जिलाधिकारी जेपी गुप्ता ने पलायन की बात कहने वाले लोगों से मिलकर मामले की जानकारी की और उन्हें सही कार्रवाई का आश्वासन दिया।