फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 गांवों के वाटर वर्क्स के बिजली कनेक्शन काटे

Fri, 24 Feb 2017 09:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटकपूरा (फरीदकोट)
विज्ञापन
बिजली - फोटो : file
विज्ञापन
पावरकॉम मैनेजमेंट के निर्देर्शो पर पावरकॉम की कोटकपूरा डिवीजन ने डिफाल्टर सरकारी विभागों के बिजली कनेक्शन काटने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन


इसके तहत डिवीजन से संबंधित सब डिवीजनों कोटकपूरा शहरी, कोटकपूरा अर्ध शहरी, बरगाड़ी, बाजाखाना व जैतो की विभिन्न टीमों ने शुक्रवार को 30 गांवों के वाटर वर्क्स के बिजली सप्लाई कनेक्शन काट दिए। इसके चलते इन गांवों की करीब डेढ़ लाख की आबादी के लिए पीने के पानी का संकट खड़ा हो गया है। इन सभी गांवों के वाटर वर्क्स के करीब 50 लाख रुपये के बिल बकाया हैं जिन्हें लंबे अरसे से भरा नहीं गया है।

इन दिनों राज्य भर में ही पावरकॉम ने डिफाल्टरों के खिलाफ अभियान शुरू किया हुआ है और इसके तहत ही डिवीजन कोटकपूरा में भी विभागीय अधिकारियों ने कार्रवाई करनी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


विभाग की विभिन्न टीमों की तरफ से कोटकपूरा व जैतो ब्लाक से संबंधित 30 गांवों सिरिएवाला, डोड, सेढ़ा सिंह वाला, गोबिंदगढ़, झक्खड़वाला, बुर्ज हरीका, सिवियां, साहोके, चीदा, सिखांवाला, नंगल, सिरसिडी, जीवनवाला, पंजगराईं कलां, नत्थेवाला, दुयारेआना, मत्ता, बरकंदी, चैना, खच्चड़ा, रामेआना, बिशनंदी, खारा, मोड़, ढैपई, हरीनौ इत्यादि गांवों के वाटर वर्क्स के कनेक्शन काट दिए गए है।

विभागीय अधिकारियों का दावा है कि इन सभी को पावरकॉम की तरफ से कई बार बकाया बिल अदा करने के नोटिस जारी किए जा चुके थे लेकिन अदायगी न करने की वजह से उन्हें मजबूर होकर कनेक्शन काटने पड़े है।
विज्ञापन

पावरकॉम के कार्यकारी इंजीनियर विजय कुमार बंसल ने बताया कि बकाया बिजली बिल न भरे जाने के चलते 30 गांवों के कनेक्शन काट दिए गए हैं। भविष्य में बाकी डिफाल्टर सरकारी विभागों पर भी कार्रवाई जारी रहेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें