फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहशत : मुकेरियां में रिहायशी इलाके में घुस आया तेंदुआ, सर्च अभियान चला मशक्कत के बाद पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुकेरियां (होशियारपुर)। मुकेरियां शहर में मंगलवार को उस समय दहशत की स्थिति बन गई जब शहर के घनी आबादी वाले इलाके में एक तेंदुए के आने की लोगों को मिली और इससे संबंधित सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर साझा की जाने लगी।
विज्ञापन

तेंदुए के आने की सूचना मिलने पर स्थानीय प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई की जिसके बाद एसएचओ मुकेरियां इंस्पेक्टर हरजिंदर सिंह व वन्य जीव संरक्षण रेंज अधिकारी दसूहा हरजिंदर सिंह ने एसडीएम मुकेरियां कंवलजीत सिंह की निगरानी में टीम बनाकर तेंदुए की तलाश शुरू कर दी। स्थानीय पशु चिकित्सा विभाग के विशेष सहयोग से शहर में विभिन्न स्थानों पर चलाए गए सर्च अभियान में लंबा समय लगा और फिर कहीं जाकर तेंदुए को बाजार के नजदीक लंबी गली में होने की पुष्टि हुई।
महाजन मोहल्ला के पास स्थित एक मकान में स्थानीय निवासी सतनाम सिंह की बेटी को मंगलवार को आंगन से लगे शौचालय में कोई खतरनाक जानवर होने का शक हुआ तो उसने पिता को बताया। जब वह वहां गए तो उन्होंने तेंदुआ देखा और डर कर कमरों की ओर भागने की कोशिश की। इसी बीच तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया, जिससे उनकी टांगों पर तेंदुए के पंजे लग गए। शोर होने पर तेंदुआ तेजी से भाग गया। इसके बाद परिजनों ने पड़ोसियों को सूचना दी और आसपास के लोगों में भय का माहौल व्याप्त हो गया कि क्षेत्र में एक तेंदुआ घूम रहा है। सभी ने अपने घरों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग देखनी शुरू की और पाया कि तेंदुआ शहर में मौजूद है।
विज्ञापन

तेंदुए को काबू करने के लिए स्थानीय सिविल, पुलिस, वन्य जीव संरक्षण विभाग व पशु चिकित्सा विभाग को संयुक्त प्रयास से दिन भर की मशक्कत के बाद शाम करीब साढ़े छह बजे मुकेरियां के संगर बाजार के पास वाली लंबी गली में जर्जर भवन से तेंदुए को काबू करने में सफलता मिली। इसके बाद सुबह से ही दहशत और भय के माहौल से गुजर रहे शहरवासियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें