मुक्तसर के डीएवी स्कूल में आयोजित भाषण मुकाबले में भाग लेते विद्यार्थी।
- फोटो : अमर उजाला
मौड़ रोड स्थित सीआरएम डीएवी मॉडल हाई स्कूल में विश्व आबादी दिवस के मौके विद्यार्थियों के भाषण मुकाबले हुए। इसमें आठवीं से दसवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों ने विश्व आबादी दिवस पर भाषण दिए।
मुकाबले में आठवीं कक्षा के छात्र सुखमन सिंह ने पहला, शिखा ने दूसरा और नौवीं कक्षा के छात्र मयंक व मनिंदर कौर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रिंसिपल हरपाल कौर ने विद्यार्थियों की सराहना की। इस मौके पर ममता गुप्ता, करमजीत कौर, सीमा रानी, हरप्रीत कौर, गुरजीत कौर, कुलविंदर कौर, हरदीप सिंह और वंदना रानी मौजूद रही।