मोगा-कोटकपूरा मार्ग पर स्थित कस्बा समालसर में बीती सोमवार रात को एक पूर्व सैनिक ने खुद को अपनी लाइसेंसी गन से गोली मार कर खुदकुशी कर ली। खुदकुशी के कारणों का अभी पता नहीं लग सका है।
मृतक का शव वारिसों को सौंप दिया है। इस केस की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी फैली सिंह ने बताया कि जसमेर सिंह (70) अपने घर खुद को अपनी लाइसेंसी 12 बोर गन से गोली मार कर खुदकुशी कर ली।
उन्होंने बताया कि मृतक की पत्नी सुखदेव कौर के बयान पर धारा 174 सीआरपीसी के अंतर्गत कार्रवाई की गई है। पुलिस के मुताबिक पीड़ित परिवार ने बताया कि मृतक पूर्व सैनिक जसमेर सिंह किसी कारण से परेशान रहता था और मानसिक तनाव में यह कदम उठाया है।