गांव भागसर के सरकारी कन्या सेकेंडरी स्कूल में संस्था की छात्राओं को 45 दिनों की कराटे ट्रेनिंग दी गई। यह ट्रेनिंग कोच पूजा की ओर से दी गई। इसके बाद छात्राओं के कराटे मुकाबले कराए गए।
इनमें नौवीं की छात्रा हरमनदीप कौर ने पहला, दसवीं की छात्रा सिमरजीत कौर ने दूसरा और दसवीं की छात्रा गगनदीप कौर ने तीसरा स्थान हासिल किया। प्रिंसिपल हरजीत सिंह ने छात्राओं को इस उपलब्धि पर बधाई दी।
प्रिंसिपल ने विजेता छात्राओं को सम्मानित भी किया। प्रिंसिपल ने कहा कि कराटे लड़कियों के लिए आत्मरक्षा का अच्छा साधन है। इस दौरान स्कूल स्टाफ भी मौजूद थे।