फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: कपूरथला के युवक की कनाडा में मौत

Sat, 16 Mar 2024 10:00 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कपूरथला। कपूरथला के ढिलवां क्षेत्र के गांव फत्तूचक्क वासी एक युवक की कनाडा में मौत होने की खबर है। बताया जा रहा है कि युवक की ट्राले की चपेट में आने से मौत हुई है। मृतक युवक की पहचान 24 वर्षीय सतविंदर सिंह पुत्र सुखजिंदर सिंह (पूर्व सरपंच) के रूप में हुई है। उक्त युवक लगभग दो वर्ष पहले कनाडा गया था।
इस दुखद खबर से उनके परिवार व गांववासियों में शोक की लहर है। रिश्तेदार और नजदीकी पीड़ित परिवार के घर पहुंचकर शोक प्रकट कर परिवार को सांत्वना दे रहे हैं। जानकारी के अनुसार सतविंदर सिंह रोजी रोटी की तलाश में लगभग दो वर्ष पहले कनाडा गया था। वहां पर वह ड्राइवरी करता था। वह अपना ट्राला रास्ते में खड़ा कर उसके पीछे खड़ा था। उसके पीछे ही एक और ट्राला खड़ा था। इस दौरान अचानक उसका ट्राला बैक आ गया और वह दोनों ट्रालों के बीच में फंस गया, इस कारण उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सतविंदर सिंह की मौत की खबर से गांव में मातम छा गया। इस दौरान गांव मियाणी बाकरपुर के कनाडा में रहते भजन सिंह चीमा, पूर्व सरपंच सतनाम सिंह चीमा, प्रो. हरप्रीत सिंह हुंदल, तरसेम सिंह सूरी, पूर्व सरपंच सुक्खा सिंह, मास्टर चन्नण सिंह, सुखचैन सिंह, हरजिंदर सिंह ने पीड़ित परिवार के साथ दुख का प्रगटावा किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें