फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar : पीएम मोदी की यात्रा का असर- छात्रों को अब एक मिनट में मिलने लगा ऑस्ट्रेलिया का वीजा

Wed, 31 May 2023 07:11 AM IST
दुष्यंत शर्मा सुरिंदर पाल, जालंधर

सार

अब ऑनलाइन फाइल सब्मिट करते ही तत्काल एक मिनट में वीजा मिलने लगा है। पिछले एक सप्ताह में ऑस्ट्रेलिया स्टूडेंट वीजा आवेदन को मंजूरी मिलने की दर 95 फीसदी तक पहुंच गई है। यह 50 फीसदी थी।
विज्ञापन
वीजा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ऑस्ट्रेलिया यात्रा के बाद भारतीय विद्यार्थियों के लिए वहां के दरवाजे पूरी तरह खुल गए हैं। अब ऑनलाइन फाइल सब्मिट करते ही तत्काल एक मिनट में वीजा मिलने लगा है। पिछले एक सप्ताह में ऑस्ट्रेलिया स्टूडेंट वीजा आवेदन को मंजूरी मिलने की दर 95 फीसदी तक पहुंच गई है। यह 50 फीसदी थी।

विज्ञापन


जालंधर के गगनदीप सिंह ने लाटरोब यूनिवर्सिटी मेलबर्न के लिए 10:07 बजे ऑनलाइन आवेदन किया। 10:08 बजे वीजा मिल गया। ऐसे कई विद्यार्थी हैं, जिन्हें तेजी से वीजा मिल रहा है। वीजा कंसल्टेंट्स का कहना है कि एक हफ्ते में आश्चर्यजनक तरीके से बदलाव आया है।

दुरुपयोग के लग रहे थे आरोप 
2021 में ऑस्ट्रेलिया जाने वाले छात्रों के वीजा आवेदन मंजूर होने की दर 62 फीसदी थी। अक्तूबर 2022 में यह दर 50 फीसदी पहुंच गई थी। पिछले साल भारत, नेपाल व श्रीलंका के वीजा आवेदन की मंजूरी की दर भी 50 फीसदी थी। ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने दावा किया था कि स्टूडेंट वीजा का दुरुपयोग हो रहा है, इसलिए बड़े स्तर पर आवेदन रद्द हो रहे थे। वोकेशनल कोर्स में तो 3.8 फीसदी की दर रही। 
विज्ञापन


एक भी वीजा रद्द नहीं
ऑस्ट्रेलियन दूतावास के अधिकृत एजेंट सुकांत त्रिवेदी ने बताया, पीएम मोदी की यात्रा ने जबरदस्त तेजी ला दी है। हफ्ते में 100 फीसदी वीजा मिले हैं। अब मार्केट बदल जाएगी, जो भीड़ कनाडा व यूके जा रही थी अब ऑस्ट्रेलिया जाएगी। ऑस्ट्रेलियन स्टडी वीजा काउंसलर प्रियंका शर्मा ने कहा, मेरे कॅरियर में पहला मौका है, जब ऐसी तेजी आई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें