फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar: मुठभेड़ के बाद लंडा गैंग के दो शातिर काबू, दोनों तरफ से चलीं 50 से अधिक गोलियां

Fri, 22 Nov 2024 08:28 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर

सार

पकड़े गए आरोपी पंजाब के कई जिलों में जबरन वसूली और कई अन्य आपराधिक गतिविधियों सहित कई जघन्य अपराधों में शामिल थे। आरोपियों से सात हथियार और कई कारतूस मिले है।  
 
विज्ञापन
आरोपियों से बरामद हथियार - फोटो : X @DGPPunjabPolice
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कनाडा में बैठे आतंकी लखबीर लंडा के दो गुर्गों और पुलिस के बीच शुक्रवार सुबह जालंधर में होशियारपुर रोड पर जबर्दस्त मुठभेड़ हो गई। दोनों तरफ से 50 राउंड से ज्यादा फायरिंग हुई। इसमें दोनों गैंगस्टर और दो पुलिस मुलाजिम गोली लगने से घायल हो गए। दोनों गैंगस्टरों को गिरफ्तार कर लिया गया है। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया है।
विज्ञापन


गैंगस्टरों की पहचान जसकरण सिंह उर्फ करण और फतेहदीप सिंह उर्फ प्रदीप सैनी के रूप में हुई है। पुलिस ने सात पिस्टल और कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा ने कहा कि दोनों गैंगस्टरों पर हत्या, फिरौती और आर्म्स एक्ट के कई मामले दर्ज हैं। दोनों हाल ही में जमानत पर छूटे थे और बाहर आते ही लंडा के संपर्क में आ गए। लंडा के खिलाफ पंजाब के विभिन्न पुलिस स्टेशनों में हत्या, हत्या के प्रयास, जबरन वसूली, नशीली दवाओं की तस्करी, अपहरण और अवैध हथियारों के विभिन्न आपराधिक मामले दर्ज हैं।


 
Trending Videos
विज्ञापन

सीपी स्वप्न शर्मा ने बताया कि दोनों गैंगस्टरों की थाना सदर के इलाके में मूवमेंट कर इनपुट मिला था। इसके बाद पुलिस ने दोनों का पीछा किया और गांव कंगनीवाल में इनको घेर लिया। इसके बाद दोनों खेतों में घुसकर छुप गए। पुलिस ने एहतियात बरतते हुए खेतों के आसपास का इलाका खाली करवा लिया ताकि किसी आम नागरिक को गोली न लग जाए। पुलिस का घेरा मजबूत होते देख गैंगस्टरों ने फायरिंग शुरू कर दी। दो मुलाजिम गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। एक गैंगस्टर के पैर व दूसरे की कोहनी में गोली लगी। इसके बाद पुलिस ने दोनों को धर दबोचा।

दोनों गैंगस्टर लगातार बदल रहे थे ठिकाना

जालंधर के पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा ने कहा कि दोनों गैंगस्टर पुलिस से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहे थे। जिस वक्त पुलिस ने उन्हें घेरा, वह कंगनीवाल में तीसरे साथी का इंतजार कर रहे थे। इस एनकाउंटर से जुड़े 2 वीडियो भी सामने आए हैं, जिसमें पुलिस वाले फसल-पेड़ों की आड़ में गैंगस्टरों तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं। दूसरे वीडियो में एक कांस्टेबल गैंगस्टरों पर फायरिंग करता हुआ नजर आ रहा है। यह वीडियो पुलिस मुलाजिमों ने शूट किए हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें