फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह दिन पहले जानलेवा हमले की घटना में घायल नौजवान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटकपूरा। स्थानीय चोपड़ा वाला बाग में छह दिन पहले 11 अप्रैल की रात को जानलेवा हमला किए जाने की घटना में गंभीर रूप से घायल अजय कुमार नामक नौजवान की फरीदकोट के गुरू गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मौत हो गई। नौजवान की मौत के बाद पुलिस ने उस घटना के संबंध में पहले से दर्ज इरादा ए कत्ल के केस में हत्या की धारा शामिल कर दी है। दो महिलाओं समेत तीन और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अब तक इस केस में मुख्य आरोपी ममता नामक महिला समेत कुल छह आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके है।
विज्ञापन

यह घटना 11 अप्रैल रात करीब 11 बजे की है। उस दिन चोपड़ा वाला बाग की रहने वाली ममता ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर मोहल्ला में गुंडागर्दी दिखाई दी और मोहल्ले में रहते अजय कुमार नामक नौजवान पर जानलेवा हमला कर दिया है। इस हमले में गंभीर रूप से घायल अजय कुमार को फरीदकोट मेडिकल अस्पताल में दाखिल करवाया गया जहां शनिवार को उसकी मौत हो गई।
थाना सिटी कोटकपूरा के सहायक एसएचओ और जांच अधिकारी प्रीतम सिंह ने बताया कि इस घटना में पुलिस अब हत्या की धारा के तहत केस दर्ज कर लिया है। पड़ताल के आधार पर तीन आरोपियों पवन कुमार पोनी, सरोज बाला उर्फ फौजन और रानी कौर को गिरफ्तार किया है। जिनका फरीदकोट की अदालत से एक दिन का रिमांड हासिल किया गया है। पहले उक्त केस में मुख्य आरोपी ममता सहित तीन आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके है। अब तक कुल छह आरोपी पकड़े जा चुके है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें