फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar: झगड़े के आरोपी युवक को मिली जमानत, पकड़ने वाला होमगार्ड जवान विभाग के खिलाफ सड़क पर लेटा

Fri, 21 Jul 2023 02:08 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)

सार

होमगार्ड के इस जवान ने कुछ दिन पहले लड़ाई झगड़े के मामले में एक युवक को पकड़ा था। होमगार्ड उसे पकड़ कर थाना भोगपुर लाया था। अब उस युवक को अदालत से जमानत मिल गई। जैसे ही ये खबर होमगार्ड जवान को मिली तो उसने अधिकारियों से इस बारे में पूछा। जवाब न मिलने पर उसने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
सड़क पर लेटा होमगार्ड जवान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालंधर देहात के भोगपुर इलाके में होमगार्ड का एक जवान अपने ही विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए सड़क पर लेट गया। होमगार्ड ने नेशनल हाईवे को जाम कर दिया, जिससे वाहनों की लंबी कतारें लग गई। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Amritsar: उग्रवाद के दौर में छह आतंकियों को किया था ढेर, अब ये ASI अपने विभाग की अनदेखी से ही नाराज

दरअसल होमगार्ड के इस जवान ने कुछ दिन पहले लड़ाई झगड़े के मामले में एक युवक को पकड़ा था। होमगार्ड उसे पकड़ कर थाना भोगपुर लाया था। अब उस युवक को अदालत से जमानत मिल गई। जैसे ही ये खबर होमगार्ड जवान को मिली तो उसने अधिकारियों से इस बारे में पूछा। अधिकारियों के कोई स्पष्ट जवाब न देने पर होमगार्ड जवान नाराज हो गया और उसने पठानकोट हाईवे पर प्रदर्शन करते हुए जाम लगा दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में थाना भोगपुर के प्रभारी सुखजीत सिंह ने बताया कि उक्त होमगार्ड जवान द्वारा कुछ दिन पहले झगड़े के एक मामले में एक युवक को थाने लाया गया था लेकिन उस मामले में उस युवक ने अदालत में जमानत याचिका दायर कर दी। बेल मिलने के बाद उसे छोड़ दिया गया।  

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें