फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब के लड़कों ने उत्तराखंड को दी मात

Tue, 13 Dec 2016 07:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
विज्ञापन
हॉकी चैंपियनशिप - फोटो : file photo
विज्ञापन
62वीं नेशनल स्कूल गेम्स अंडर-19 हॉकी प्रतियोगिता के दूसरे दिन मंगलवार को पंजाब के लड़कों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए उत्तराखंड की टीम को 13-1 से पराजित किया।
विज्ञापन


वहीं पंजाब की लड़कियों ने पुड्डुचेरी की टीम को 17-0 के अंतर से बुरी तरह से हराया। धुंध की वजह से ट्रेनें लेट होने से कई राज्यों से हॉकी टीमें सोमवार को नहीं पहुंच पाई। इसलिए नेशनल गेम्स का उद्घाटन सोमवार के बजाय मंगलवार को करवाया गया।

सुरजीत हॉकी स्टेडियम में शिक्षा मंत्री डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने गेम्स का उद्घाटन किया। चीमा ने खिलाड़ियों के मार्च पास्ट की सलामी ली एवं खेलों के औपचारिक शुरुआत की घोषणा की। चीमा ने पंजाब की खेलों में कारगुजारी के बारे में रिपोर्ट पढ़ी और देश के विभिन्न राज्यों से आए खिलाड़ियों एवं कोचों को बधाई दी। चीमा ने भारतीय हॉकी टीम के कप्तान ओलंपियन मनप्रीत सिंह कोरियन, राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी तलविंद्र सिंह व नेशनल खिलाड़ी जसजीत सिंह कुलार को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें