फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: सरहद पर पाकिस्तानी ड्रोन संग हेरोइन बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ममदोट (फिरोजपुर)। सीमा सुरक्षा बल की बीओपी लक्खा सिंह हिठाड़ के नजदीक खेत से पाकिस्तानी ड्रोन संग हेरोइन बरामद हुई है। पैकेट ड्रोन संग लटका था, पैकेट में आधा किलो हेरोइन थी। पुलिस और बीएसएफ उक्त एरिया में तलाशी अभियान चलाया हुआ है।
विज्ञापन

खुफिया सूत्रों के मुताबिक रात के समय पाकिस्तान की तरफ से ड्रोन हेरोइन की खेप लेकर भारतीय क्षेत्र में आया था। अचानक कोई खराबी के चलते ड्रोन गांव लक्खा सिंह हिठाड़ के खेतों में आसमान से गिर गया। इसकी सूचना ग्रामीणों ने बीएसएफ को दी, बीएसएफ ने खेत में सर्च अभियान चलाया। खेत से ड्रोन संग हेरोइन बरामद हुई। पैकेट में आधा किलो हेरोइन थी। सीमा सुरक्षा बल और पुलिस उक्त गांव के शकी लोगों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें