फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी केंद्र... हरिनौ हत्याकांड: पुलिस ने डेटिंग एप टिंडर से अमृतपाल के अकाउंट की जानकारी मांगी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। फरीदकोट पुलिस ने गुरप्रीत सिंह हरिनौ के हत्या मामले में खालिस्तान समर्थक व सांसद अमृतपाल सिंह के बारे में डेटिंग एप टिंडर से जानकारी मांगी है। अमृतपाल अभी असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद है। पुलिस ने अमृतपाल सिंह के नाम से चल रहे सोशल मीडिया अकाउंट की डिटेल मांगी है। गुरप्रीत सिंह हरिनौ हत्याकांड में सांसद अमृतपाल सिंह का नाम भी सामने आया था। अब पुलिस को इस मामले में जांच के दौरान डेटिंग एप टिंडर से जुड़े इनपुट मिले हैं।
फरीदकोट पुलिस का कहना है जेल के अंदर बंद सांसद अमृतपाल सिंह डेटिंग एप टिंडर का इस्तेमाल करता था। गुरप्रीत सिंह हरिनौ की हत्या के पीछे डेटिंग एप टिंडर पर अमृतपाल सिंह के अकाउंट से इस मर्डर के तार जुड़ते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि 9 अक्टूबर, 2024 को गुरप्रीत सिंह हरिनौ की उस समय हत्या कर दी गई थी, जब वह अपने गांव में स्थित गुरुद्वारा से मोटरसाइकिल पर वापस घर जा रहा था। हरिनौ अमृतपाल सिंह के खालिस्तान समर्थक संगठन वारिस पंजाब दे का फाउंडर मेंबर था। फरीदकोट पुलिस के अनुसार हरिनौ हत्या मामले में जांच के दौरान अमृत संधू नाम का एक टिंडर अकाउंट सामने आया है, जो सांसद अमृतपाल सिंह का बताया जा रहा है। अब पुलिस ने टिंडर डेटिंग एप के कार्यालय से संपर्क कर इस अकाउंट की जानकारी मांगी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें