फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: महिला को जंजीरों से बांधने के बाद सात हजार रुपये में बेचा

विज्ञापन
विज्ञापन
-पुलिस ने महिला समेत दो पर किया मामला दर्ज
विज्ञापन

-
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजपुर। जंजीरों से बांधने के बाद एक महिला ने पीड़िता को सात हजार रुपये में एक व्यक्ति को बेच दिया। थाना कुलगढ़ी पुलिस ने पीड़िता के बयान पर शनिवार को आरोपी महिला संग दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

पीड़िता रमनदीप कौर ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उसके पति विक्की ने उसे छोड़कर किसी और महिला के साथ शादी कर ली थी। उसे घर से निकाल दिया था। उसकी एक बेटी है, जो अपने पिता के साथ रहती है। पीड़िता अपना पेट भरने के लिए आरोपी महिला परमजीत कौर के पास कामकाज करने लगी। परमजीत ने बकरियां रखी हुई थीं। पीड़िता सारा दिन बकरियां चराने जाती थी और रात के समय परमजीत कौर पीड़िता को जंजीरों से बांध देती थी। गेहूं के सीजन में नारायण गढ़ का कप्तान सिंह परमजीत कौर के पास आता था। वह तूड़ी बनाने वाली मशीन लेकर आता था। परमजीत कौर ने पीड़िता को 7000 रुपये में कप्तान सिंह के पास बेच दिया। कप्तान उसे अपने गांव नारायणगढ़ थाना तलवंडी भाई ले गया और वहां ले जाकर उसे अपने घर का सारा कामकाज कराने लगा। वह उसे भी तंग करने लगा। पीड़िता ने इस संबंध में पुलिस से शिकायत की है। थाना कुलगढ़ी पुलिस ने आरोपी परमजीत कौर और कप्तान सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दोनों आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें