फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चक्का जाम की धमकी के बाद सरकार ने जारी किया वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जालंधर। पनबस-रोजवेज में ठेके पर काम करने वाले कर्मचारियों ने कुछ दिन पहले धमकी दी थी कि अगर वीरवार तक उनका वेतन न दिया गया तो वह बसों का चक्का जाम कर देंगे। इससे पहले कि कर्मचारी हड़ताल पर जाकर बसों का चक्का जाम करते, सरकार ने सभी कर्मचारियों का वेतन जारी कर दिया है। वेतन जारी होने से कर्मचारियों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

इस मुद्दे पर पनबस-रोडवेज में ठेका कर्मचारी यूनियन के प्रधान रेशम सिंह ने कहा कि पिछले दिनों विभाग को पत्र भेजकर कह दिया गया था कि यदि वीरवार दोपहर तक वेतन कर्मचारियों के खाते में न आया तो कर्मचारी चक्का जाम करके हड़ताल पर चले जाएंगे। इसके बाद उनका वेतन जारी कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि वेतन रोकने का सिलसिला पिछले कुछ महीनों से चल रहा है, जिससे कर्मचारियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। यूनियन कई बार विभाग को लिख चुकी है कि महिलाओं की मुफ्त यात्रा को रद्द कर दिया जाए। महिलाओं की मुफ्त यात्रा से काफी घाटा हो रहा है, लेकिन कोई उनकी सुनने को तैयार ही नहीं। मुफ्त की यात्रा के कारण इतना घाटा चल रहा है कि गाड़ियों में तेल डलवाने तक के लाले पड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें