फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NEET-UG 2026: जालंधर के गीतांश सरीन को ऑल इंडिया आठवां रैंक, फैमिली में नहीं कोई डाॅक्टर; ऐसे की तैयारी

Fri, 17 Jul 2026 12:56 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर

सार

गीतांश ने कहा कि घर में माहौल पढ़ाई वाला रहता था लेकिन जब नीट एग्जाम घोषित हुए तो थोड़ी सी घबराहट और डर था। इसके बाद अभिभावक और टीचरों ने सही मार्गदर्शन किया और एक महीने में पूरे साल भर की तैयारी की।
विज्ञापन
गीतांश सरीन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालंधर के गीतांश सरीन ने नीट में ऑल इंडिया रैंक 8 हासिल किया है। मैथ में दसवीं में 100 में से 99 नंबर लाने वाले गीतांश ने कहा कि वह डॉक्टर बनना चाहते थे क्योंकि फैमिली में कोई डॉक्टर नहीं था। गीतांश के पिता सुनीत सरीन और मां मोनिका दोनों सरकारी स्कूल में टीचर है।
विज्ञापन




गीतांश ने कहा कि घर में माहौल पढ़ाई वाला रहता था लेकिन जब नीट एग्जाम घोषित हुए तो थोड़ी सी घबराहट और डर था। इसके बाद अभिभावक और टीचरों ने सही मार्गदर्शन किया और एक महीने में पूरे साल भर की तैयारी की। दिन में 4:30 घंटे कोचिंग में क्लासेस और फिर घर में चार घंटे की पढ़ाई के बाद जब थोड़ा हैवी फील होता था तो मूवीज और गाने सुनने के साथ बैडमिंटन और बास्केटबॉल भी खेल लिया करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पहले उनकी खेलों में रुचि थी लेकिन बाद में पढ़ाई के साथ फ्रेंड सर्कल भी छूटा और खेल भी। घर में कोई डॉक्टर नहीं था तो उन्होंने नीट में जाने का मन बनाया। घर वालों ने भी बहुत सपोर्ट किया और टीचर्स ने क्लास और टेस्ट सीरीज के साथ तैयारी करवाई जो पहले से भी बेहतर रही।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें