फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi Visit: जालंधर में कई रास्ते बंद, ग्रामीण पुलिस ने जारी की एडवाइजरी; रूट देखकर ही घर से निकलें

Fri, 17 Jul 2026 09:52 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर

सार

ग्रामीण पुलिस ने वाहन चालकों से ट्रैफिक पुलिस के निर्देशों का पालन करने और केवल तय डायवर्जन मार्गों का उपयोग करने की अपील की है। साथ ही लोगों को सलाह दी गई है कि संभावित जाम और देरी से बचने के लिए यात्रा की योजना पहले ही बना लें।
विज्ञापन
जालंधर में ट्रैफिक रूट जारी - फोटो : संंवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जालंधर दौरे के मद्देनजर जालंधर ग्रामीण पुलिस ने विशेष ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। आज सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक सुरक्षा व्यवस्था के चलते कई मार्गों पर यातायात प्रतिबंधित रहेगा और वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से भेजा जाएगा।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार वीवीआईपी सुरक्षा, यातायात को सुचारु बनाए रखने और आम लोगों की सुरक्षा के लिए विशेष ट्रैफिक प्रबंधन लागू किया गया है। ट्रैफिक योजना में लाल रंग से चिन्हित मार्गों पर आम वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद रहेगी जबकि हरे रंग से चिन्हित मार्गों का उपयोग डायवर्जन रूट के रूप में किया जाएगा।

दसूहा, टांडा, होशियारपुर, फगवाड़ा, नकोदर, कला संघियां, कपूरथला और सुभानपुर से जालंधर आने वाले वाहनों को निर्धारित वैकल्पिक मार्गों से होकर गुजरना होगा।
विज्ञापन


ग्रामीण पुलिस ने वाहन चालकों से ट्रैफिक पुलिस के निर्देशों का पालन करने और केवल तय डायवर्जन मार्गों का उपयोग करने की अपील की है। साथ ही लोगों को सलाह दी गई है कि संभावित जाम और देरी से बचने के लिए यात्रा की योजना पहले ही बना लें। पुलिस ने कहा कि यह व्यवस्था प्रधानमंत्री के दौरे को सुरक्षित और सुचारु ढंग से संपन्न कराने के साथ आम लोगों की सुविधा बनाए रखने के लिए की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें