फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: मकान की छत गिरने से बच्ची की मौत

Mon, 15 Jul 2024 10:47 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मलोट (मुक्तसर)। मलोट के गांव माहूआना में एक मजदूर परिवार के घर की छत गिरने जाने से आठ वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। जबकि एक युवक घायल हो गया। घायल युवक को उपचार के लिए सिविल अस्पताल मलोट में भर्ती करवाया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

बताते हैं कि बच्ची वहां खेलने के लिए आई थी, जिसे उसके परिजन ढूंढ रहे थे। जानकारी के अनुसार मलोट-डबवाली मार्ग पर स्थित माहूआना गांव में मजदूर परिवार के कमरे की छत गिरने जाने के कारण आठ वर्षीय बच्ची सुखमन कौर पुत्री इंद्रजीत सिंह वासी माहूआणा की मलबे के नीचे दबने से मौत हो गई। जबकि एक युवक घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। ग्रामीणों के अनुसार गांव माहूआना में रहने वाले गरीब मजदूर कुलदीप सिंह के कमरे की छत गिर गई, जिसके नीचे कुलदीप सिंह का 22 वर्षीय युवा पुत्र गगनदीप सिंह आराम कर रहा था। चोट लगने के कारण वह घायल हो गया और गांव वासियों ने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया। जबकि खेल रही बच्ची की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें