फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: बरगाड़ी बेअदबी मामले में वांछित भगोड़ा अयोध्या से गिरफ्तार

Fri, 09 Feb 2024 11:25 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदकोट। साल 2015 के बरगाड़ी बेअदबी मामले में भगोड़े डेरा सच्चा सौदा सिरसा के नेशनल कमेटी का सदस्य प्रदीप कलेर अयोध्या से गिरफ्तार किया गया है। उसके साथ पुलिस ने एक महिला समेत 2 और लोगों को भी हिरासत में लिया है जिन्हें कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद फरीदकोट लाया जाएगा।
विज्ञापन

एसएसपी हरजीत सिंह ने इसकी पुष्टि की है। जानकारी के अनुसार आरोपी प्रदीप कलेर को बरगाड़ी बेअदबी की घटना से जुड़े तीनों मामलों को चार्जशीट किया हुआ है और उसकी गिरफ्तारी न होने की वजह से अदालत ने उसे भगोड़ा घोषित किया हुआ था। कुछ दिन पहले श्री राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में उसके शामिल होने की तस्वीर सामने आने के बाद फरीदकोट पुलिस ने अपनी टीम को अयोध्या भेजा हुआ था। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी प्रदीप कलेर को उसके 2 साथियों के साथ गिरफ्तार कर लिया जिसमें एक महिला भी शामिल है। मालूम हो कि बेअदबी केस में प्रदीप कलेर के अलावा डेरा कमेटी के 2 अन्य सदस्य हर्ष धुरी व संदीप बरेटा भी भगोड़े चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें