कैप्शन--जलालाबाद (फिरोजपुर) के गांव चक पन्नी वाला में खेत में गेहूं की फसल को लगी आग बुझाते हुए किस?
- फोटो : FIROZPUR
जलालाबाद (फिरोजपुर)। गांव चक पन्नीवाला में तूड़ी बनाने वाली मशीन से निकली चिंगारी से चार एकड़ गेहूं की फसल राख हो गई। ग्रामीणों से मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
किसान हरजिंदर सिंह ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 9.30 बजे उनके ताया पूर्ण चंद के खेतों में गेहूं को आग लग गई। सूचना मिलने पर आसपास के किसान ट्रैक्टर और अन्य सामान लेकर मौके पर पहुंच गए। किसानों ने बताया कि कुछ समय बाद दमकल विभाग की गाड़ी भी पहुंच गई थी, लेकिन तब पर किसानों ने आग पर काबू पा लिया था। हरजिंदर ने बताया कि आज सुबह साथ के खेतों में तूड़ी बनाने वाली रीपर मशीन चल रही थी। इस मशीन से निकली चिंगारी के कारण गेहूं में आग लगी है।
फोटो संख्या-15एफजेडआरपी01एलई
कैप्शन : गांव चक पन्नी वाला में गेहूं को लगी आग बुझाते किसान। संवाद