संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजपुर। पुलिस ने हेरोइन संग पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 492 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। पुलिस ने मंगलवार उक्त पांचों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थाना सिटी पुलिस की टीम जीरा गेट के पास गश्त कर रही थी। मुखबिर ने इत्तलाह दी कि आरोपी हेरोइन बेचने का कारोबार करता है। गांव रखड़ी से फिरोजपुर शहर की तरफ कार में सवार होकर आ रहा है। पुलिस ने जीरा गेट के पास नाकाबंदी कर कार रूकवाई और कार की तलाशी ली। तलाशी दौरान आरोपी से 273 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। आरोपी की पहचान सुखदेव सिंह वासी गुलामी वाला के तौर पर हुई है।
इसी तरह थाना कुलगढ़ी पुलिस ने गश्त दौरान सतिए वाला चौंक पर दो नौजवानों को देखा, जो पुलिस को देख घबरा गए। शक की बुनियाद पर तलाशी लेने पर इनके पास से 119 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपियों की पहचान सिमरनजीत सिंह वासी नवा पुरबा व डिंप्पल वासी चुंगी नंबर-आठ के रूप में हुई है। इसके अलावा थाना सदर जीरा पुलिस ने बस अड्डा बस्ती गुरदीप सिंह के पास से आरोपी मनप्रीत सिंह व विजय सिंह वासी अबू बुक्कर (जीरा) को सौ ग्राम हेरोइन संग काबू किया है।