फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले की मदद फिर गन प्वाइंट पर दिया लूट को अंजाम

विज्ञापन
विज्ञापन
जालंधर। अमृतसर-नई दिल्ली नेशनल हाईवे जालंधर के सराय खास के पास परिवार के साथ लौट रहीं कांग्रेसी पार्षद की बहन से तीन लुटेरों ने गन प्वाइंट पर नगदी और सोने के आभूषण लूट लिए। गुरलीन कौर हरमंदिर साहिब से माथा टेककर परिवार के साथ लौट रही थीं। सूचना मिलने के बाद थाना करतारपुर पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

वारदात को सीआरपीएफ हेड क्वार्टर के मुख्य गेट के बाहर अंजाम दिया गया। पीड़ितों का कहना है कि गेट पर खड़े दो सिपाहियों और वहां से गुजर रहे लोगों में से कोई मदद के लिए आगे नहीं आया। गुरलीन कौर और पति अंगद ने बताया कि सराय खास में गाड़ी का टायर पंचर हो गया। वह खुद टायर बदलने लग पड़े। इनमें में तीन युवक बाइक पर मदद करने के बहाने आए। उन्होंने शराब पी रखी थी। मना करने के बावजूद युवकों ने जबरदस्ती उनकी मदद की और जब वह जाने लगे तो पैसे मांगे। पैसे देने के बाद जब वे जाने लगे तो युवक ने चाबी निकाल कर गन तान दी। इस दौरान दूसरे युवक ने गुरलीन की गर्दन पर तलवार रख कर सोने की चेन, बालियां, अंगूठी और नकदी छीन ली।
पंजाब आना बंद कर देंगे लोग
जालंधर के कांग्रेसी पार्षद शैरी चड्डा ने कहा कि उनकी बहन कोलकाता से परिवार के साथ श्री दरबार साहिब माथा टेकने आई थीं। लुटेरों ने गन प्वाइंट पर पैसे और गहने ही नहीं लूटे, बल्कि उनका सुकून भी ले गए हैं। परिवार दहशत में है। अगर ऐसा ही रहा तो बाहरी राज्यों में रह रहे पंजाबी यहां आना ही बंद कर देंगे।
विज्ञापन

परिवार को आशंका - योजना बनाकर की वारदात
पीड़ित परिवार ने जब गाड़ी का टायर देखा तो उसमें कई जगह कट लगे हुए थे। उनकी गाड़ी पंचर नहीं हुई थी, बल्कि योजना के तहत लूट को अंजाम दिया गया था। परिवार को आशंका है कि लुटेरे दरबार साहिब से ही उनका पीछा कर रहे थे। जब गाड़ी रुकी तो वे तुरंत मदद करने के लिए पहुंच गए।
कोट्..
पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की है। लुटेरों की पहचान हो गई है। दोपहर बाद पीड़ितों ने पुलिस में बयान दर्ज करवाए हैं। आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है। - सुखपाल सिंह रंधावा, डीएसपी करतारपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें