फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में बेखौफ बदमाश: कपूरथला में देर रात आढ़ती पर की फायरिंग, बाइक पर आए थे 3 हमलावर

Sun, 30 Jun 2024 03:07 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)

सार

पंजाब के कपूरथला में शनिवार देर रात घर जा रहे आढ़ती पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। तीन आरोपी बाइक पर सवार होकर आए थे, जो फायरिंग करने के बाद फरार हो गए हैं। 
विज्ञापन
आढ़ती पर फायरिंग मामले में संदिग्ध आरोपी। - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। इन्हें पुलिस का भी डर नहीं है। दुश्मनी निकालने के लिए राह चलते लोगों को पर हमला या गोली चलाने से बिल्कुल भी नहीं डरते। कपूरथला में ऐसी ही घटना घटी है। जहां एक आढ़ती पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। दाना मंडी नडाला से घर लौट रहे आढ़ती पर बाइक सवार तीन अज्ञात युवकों ने फायरिंग कर दी। फायरिंग में गांव मिर्जापुर का आढ़ती लखविंदर सिंह मल्ली जख्मी हो गया। उसका इलाज जालंधर के निजी अस्पताल में हो रहा है। थाना सुभानपुर पुलिस ने पीड़ित के बेटे के बयान पर विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसएचओ सुभानपुर के अनुसार आढ़ती की हालत ठीक है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में जसपिंदरजीत सिंह ने बताया कि वह पिता लखविंदर सिंह मल्ली के साथ आढ़त की दुकान व खेतीबाड़ी करता है। उसके पिता की आढ़त की दुकान दमूलिया दाना मंडी नडाला में है। उसके पिता शनिवार को रोजाना की तरह मंडी गए थे और रात करीब सवा आठ बजे मोटरसाइकिल पर सवार होकर वापस घर लौट रहे थे। वह भी उस समय मंडी में ही था और उनके जाने के बाद अलग मोटरसाइकिल पर घर जा रहा था। जब वह नडाला से ढिलवां रोड स्थित दलजीत फार्म हाउस से कुछ पीछे पहुंचा तो उसके पिता लहूलुहान हालत में सड़क पर पड़े थे। पिता ने बताया कि बाइक पर सवार तीन अज्ञात युवकों ने उसपर गोली चला दी। जसविंदरजीत सिंह ने पिता लखविंदर सिंह मल्ली को जालंधर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। 

जसपिंदरजीत ने शक जताया कि पिता को गोली मारने के पीछे की रंजिश है। उनका केस गांव माडल टाउन निवासी हरदेव सिंह उर्फ बौना से चल रहा था, क्योंकि हमने बोली के दौरान उसकी जमीन ले ली थी। उसने शक जाहिर किया कि उसके पिता को गोली हरदेव सिंह उर्फ बौना ने मारी है या फिर किसी और से रंजिश के तहत फायरिंग करवाई गई है। थाना सुभानपुर के एसएचओ एसआई कंवरजीत सिंह ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जख्मी आढ़ती लखविंदर सिंह जालंधर की हालत खतरे से बाहर है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें