फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्कफेड के गोदाम में आग, चार हजार गेहूं के कट्टे जले

Tue, 03 May 2016 02:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लंबी (मुक्तसर)
विज्ञापन
लंबी में मार्कफेड के गोदाम में लगी आग बुझाते कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 लंबी से वणवाला रोड पर स्थित मार्कफेड के गोदाम में सोमवार दोपहर को आग लग गई। इससे करीब चार हजार गेहूं के कट्टे जल गए। मार्कफेड के मैनेजर सुखराज सिंह ने बताया कि कर्मचारियों ने अचानक ही गोदाम में से धुआं उठता देखा।
विज्ञापन


मौके पर जाकर देखने पर पता चला कि गेहूं को आग लगी हुई है। इस पर उन्होंने दमकल विभाग को सूचित किया। गिद्दड़बाहा और मलोट के दमकल विभाग और कर्मियों की मदद से आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन


उन्होंने आशंका जताई है कि यह आग किसी राहगीर की ओर से बीड़ी फेंकने के कारण लगी है। इस आग से करीब चार हजार गेहूं के कट्टे जल गए। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें