जालंधर के सेंट सोल्जर मैनेजमेंट एंड टेक्निकल इंस्टीट्यूट में आयोजित फेयरवेल पार्टी में भाग लेतीं छात्राएं।
- फोटो : अमर उजाला
सेंट सोेल्जर मैनेजमेंट एंड टेक्निकल इंस्टीट्यूट के विद्यार्थियों ने बीबीए, एमबीए, बीसीए, मीडिया एंड फिल्म टेक्नोलॉजी, फैशन टेक्नोलॉजी, बीकॉम और एमसीए के सीनियर के लिए रुखसत ए बहार फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया।
चेयरमैन अनिल चोपड़ा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे। उनका स्वागत डॉ. आरके पुष्करणा, स्टाफ और छात्रों ने किया। विद्यार्थियों की ओर से भंगड़ा, फोक डांस, वेस्टर्न डांस, सोलो सिंगिंग और कॉमेडी की प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने फैशन टेक्नोलॉजी के विद्यार्थियों की ओर से डिजाइन किए गए कपड़े पहनकर मॉडलिंग पेश की।
इसमें बनीत पॉल को बेस्ट डिजाइनर, ईशा को बेस्ट मॉडल, आकाश सोलो डांस, मनप्रीत गीत, भारत ग्रुप ने कॉमेडी डांस, सरजीन एंड ग्रुप भंगड़ा में विजयी रहे। इसके अतिरिक्त आकाश को मिस्टर फेयरवेल, गुरप्रीत कौर को मिस फेयरवेल, परवेज अहमद को मिस्टर चार्मिंग और सोमिता को मिस चार्मिंग चुना गया। चेयरमैन अनिल चोपड़ा की ओर से सभी छात्रों को सम्मानित किया गया।