जलालाबाद (फिरोजपुर)। गांव चक जंड वाला की ग्राम पंचायत ने एक प्रस्ताव पारित कर फैसला लिया है कि गांव के प्रत्येक घर से एक व्यक्ति दिल्ली धरने में जाएगा। दिल्ली नहीं जाने वाले को 2100 रुपये का जुर्माना देना होगा। जो पंचायत के फैसले को नहीं मानेगा, उसके खिलाफ पंचायत सख्त कार्रवाई करेगी।
सरपंच सोहन सिंह जोसन के मुताबिक किसानों के आंदोलन को मजबूत करना है। इसीलिए संयुक्त पंचायत ने फैसला लिया है कि गांव के हर घर से एक व्यक्ति दिल्ली जाएगा। हर सप्ताह गांव के पांच लोग दिल्ली जाएंगे। जो व्यक्ति दिल्ली नहीं जाएगा, उसे 2100 रुपये जुर्माना पंचायत के पास जमा कराना होगा। गांव का जो घर पंचायत का फैसला नहीं मानेगा, उसके खिलाफ पंचायत सख्त कार्रवाई करेगी। सरपंच ने कहा कि पंचायत के फैसले को पूरे गांव ने स्वीकार किया है। सभी की सहमति पर पंचायत ने फैसला लिया है।