फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब: अबोहर में बेहद दर्दनाक हादसा, कैंटर ने कार को मारी टक्कर, पिता-पुत्र की एक साथ मौत

Tue, 21 Jul 2020 04:37 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब)
विज्ञापन
कैंटर की टक्कर से क्षतिग्रस्त हुई कार। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

श्रीगंगानगर रोड पर गांव उस्मानखेड़ा के निकट मंगलवार सुबह कार और कैंटर की टक्कर में फाजिल्का के गांव टाहलीवाला बोदला निवासी पिता-पुत्र की मौत हो गई। थाना खुईयां सरवर पुलिस ने कार में फंसे दोनों शवों को निकालकर पोस्टमार्टम को भेजा। हादसे के बाद कैंटर चालक फरार हो गया।

विज्ञापन


गांव टाहली वाला बोदला निवासी करीब 35 वर्षीय मंगतराम अपने पिता करीब 60 वर्षीय कालूराम के साथ कार में सवार होकर श्रीगंगानगर दवा लेने जा रहे थे। सुबह करीब सवा 10 बजे गांव उस्मानखेड़ा के निकट सामने से आ रहे कैंटर से भिड़ंत हो गई। इससे दोनों की मौके पर मौत हो गई।

मामले की सूचना मिलते ही थाना खुईयां सरवर पुलिस ने कार में फंसे दोनों शवों को मुश्किल से बाहर निकाला। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेजा। गांव टाहलीवाला बोदला की सरपंच बेअंत कौर के पति सुभाष ने बताया कि मृतक मंगतराम पांच बहनों का इकलौता भाई था। दोनों पिता-पुत्र गांव में कृषि कार्य करते थे। घटना का पता चलते ही मृतकों के परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें