फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी शिफ्टिंग : बापूधाम में हस्ताक्षर अभियान शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-17 आईएसबीटी से मंडी वापसी को लेकर बापूधाम कॉलोनी में सोमवार से हस्ताक्षर अभियान शुरू हुआ। अभियान को पूरे सप्ताह कॉलोनी के चारों फेज में संचालित किया जाएगा। लोगों से मिले समर्थन को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और डीसी को सौंपा जाएगा। इस अभियान में कॉलोनी के 10 हजार लोगों को जोड़ने का संकल्प लिया गया है।
विज्ञापन

बापूधाम में बढ़ते कोरोना संक्रमण के कारण बीते मई महीने में सेक्टर-17 आईएसबीटी में मंडी को शिफ्ट किया गया था। तीन माह बाद अब बापूधाम कॉलोनी संक्रमण मुक्त हो चुकी है। प्रशासन ने कॉलोनी के सभी पॉकेट खोलकर कोरोना मुक्त क्षेत्र घोषित कर दिया है। इसके बाद भी मंडी को सेक्टर-26 में शिफ्ट नहीं किए जाने से कॉलोनी के लोगों में रोष है। बापूधाम निवासी रेहड़ी-फड़ी यूनियन के प्रधान जयप्रकाश, मोहम्मद जाहिद सिकंदर, रमन, गोपाल अत्रे, सुलेमान ने बताया कि अभियान शुरू चुका है। अब लोगों के समर्थन को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद और डिप्टी कमिश्नर मनदीप सिंह बराड़ को सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें