फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: धान खरीद में देरी से भड़के किसान, हाईवे जाम की चेतावनी

Wed, 11 Nov 2026 05:31 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अबोहर। अबोहर की अनाज मंडी में धान की फसल की खरीद में देरी को लेकर किसान यूनियनों और किसानों में भारी रोष है। किसानों ने प्रशासन और मार्केट कमेटी अधिकारियों को चेतावनी दी है।
विज्ञापन

किसानों ने कहा है कि यदि वीरवार शाम 5 बजे तक मंडी में धान की खरीद शुरू नहीं हुई तो वे पूरी मार्केट कमेटी को धान से भर देंगे। इसके साथ ही किसान नेशनल हाईवे पर धरना लगाकर चक्का जाम करने को मजबूर होंगे। भारतीय किसान यूनियन खोसा सहित अन्य किसान संगठनों के पदाधिकारियों ने यह चेतावनी दी है। इस संबंध में किसानों के साथ एक बैठक हुई। इसमें मार्केट कमेटी के अध्यक्ष और अबोहर के तहसीलदार ने किसानों को आश्वासन दिया कि वे इस मामले में डीसी से बात कर कल शाम तक समस्या का समाधान करवाने का प्रयास करेंगे। बैठक में गुणवंत सिंह पंजावा, बख्शीश सिंह सोना, बबली बुटर, जगतार सिंह, इन्द्रजीत भंडारी, जगजीत सिंह और कुलदीप सिंह सहित कई किसान नेता मौजूद थे। गुणवंत सिंह ने पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार और मुख्यमंत्री भगवंत मान पर निशाना साधा। गुणवंत सिंह ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही मंडी में धान लेकर बैठे किसानों की फसल की खरीद शुरू नहीं हुई तो किसान अपनी फसल सहित मुख्य सड़कों पर बैठकर प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें