फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: ट्रेन में टिकट चेक करता जाली निरीक्षक गिरफ्तार

Sun, 25 Jun 2023 03:59 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपी के पास मिला रेलवे का पहचान पत्र व अन्य दस्तावेज
विज्ञापन

आशंका : आरोपी रेलवे में भर्ती करवाने वाले लोगों का हुआ है शिकार
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजपुर। गर्मियों की छुट्टियों में ट्रेनें खचाखच भरी हुई हैं। ट्रेन में यात्रियों के टिकट चेकिंग करते हुए रेलवे विजिलेंस ने जाली टिकट निरीक्षक को काबू किया है। इसके पास से जाली पहचान पत्र व अन्य दस्तावेज बरामद किए हैं। आरोपी को जीआरपी अंबाला के हवाले किया है।
रेल सूत्रों के मुताबिक ट्रेन में पैसेंजर डिब्बे में आरोपी सुशील कुमार वासी मकान नंबर-191, प्रताप नगर माडल टाउन पटियाला (पंजाब) यात्रियों के टिकट चेक कर रहा था। उसी समय रेलवे विजिलेंस ने उसे काबू कर लिया। उसके पास से जो पहचान पत्र प्राप्त हुआ है, उस पर कार्ड नंबर-31/2017, पीएफ नंबर-09488342 और जारी करने की तिथि पांच दिसंबर 2016 लिखी हुई थी। आरोपी को जीआरपी अंबाला के हवाले किया है। जानकारों का कहना है कि आरोपी रेलवे में भर्ती करवाने वाले लोगों का शिकार हुआ है।
विज्ञापन

रेलवे में कई ऐसे लोग हैं जो नौकरी दिलवाने के लिए लाखों रुपये नौजवानों से ऐंठ रहे हैं। फिरोजपुर में भी रेलवे में नौकरी दिलवाने वाले गिरोह का सरगना दलजीत सिंह को विजिलेंस फिरोजपुर (पंजाब) ने काबू किया था। जो इस समय जेल में बंद है। उसने रेलवे के कई ऐसे मुलाजिमों के नाम बताए थे, जिन्हें विजिलेंस अभी तक काबू नहीं कर पाई है। जानकारों का कहना है कि विजिलेंस के पास पंजाब व जम्मू के लगभग 1300 नौजवानों ने अपने नाम व कई ने बयान लिखवाए थे।
विज्ञापन

फिरोजपुर में सैकड़ों की संख्या में ऐसे नौजवान हैं, जो रेलवे में नौकरी दिलवाने के नाम पर ठगे गए हैं। उन्हें भी नियुक्ति पत्र और पहचान पत्र देकर ट्रेनों में टिकट चेकिंग का कार्य करवाया है। जीरा जिला फिरोजपुर (पंजाब) का एक नौजवान इसी तरह अंबाला डिवीजन में ट्रेन में टिकट चेक करते हुए पकड़ा गया था, उसने भी फिरोजपुर विजिलेंस को अपने बयान लिखवाए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें