फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: गर्म गुड़ की कड़ाही में गिरने से बुजुर्ग की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
24 घंटे जिंदगी-मौत के बीच जुझता रहा बुजुर्ग
विज्ञापन

सुल्तानपुर लोधी (कपूरथला)। समीपवर्ती गांव टिब्बा के नजदीक एक बुजुर्ग किसान की गर्म गुड़ की कड़ाही में गिरने से मौत हो गई। गुड़ निकलवाते समय किसान संतुलन बिगड़ने से फिसल कर बड़ी कड़ाही में गिरने से बुरी तरह से झुलस गया। उन्हें तुरंत जालंधर के निजी अस्पताल ले जाया गया था, जहां उनकी मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव टिब्बा निवासी 70 वर्षीय सुरिंदर सिंह के रूप में हुई है।
विज्ञापन

मृतक के भाई केहर सिंह ने बताया कि उसका छोटा भाई सुरिंदर सिंह मंगलवार को गन्ना लेकर गांव मुंडी मोड़ के नजदीक एक बेलने पर गुड़ निकलवाने के लिए गया था। जहां गुड बनाते समय धुएं की वजह से उसका संतुलन बिगड़ गया और वह अचानक बड़ी कड़ाही में गिर गया, जिससे वह बुरी तरह झुलस गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें