फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: एएसआई के एनआरआई बेटे ने नशे की हालत में घर में घुसा दी कार, बच्चा घायल

Fri, 03 Mar 2023 11:07 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
गाड़ी में से मिली पुलिस कर्मी की वर्दी, कार जब्त, आरोपी हिरासत में
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बेगोवाल(कपूरथला)। गांव कूकां में पंजाब पुलिस के एएसआई के एनआरआई बेटे ने गुरुवार देर शाम नशे की हालत में तेज रफ्तार एक्सयूवी गाड़ी को घर में घुसा दिया,जिसकी चपेट में आकर छह साल का बच्चा गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे जालंधर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लेकर गाड़ी जब्त कर ली है। गाड़ी में पुलिस कर्मी की वर्दी भी बरामद हुई है। थाना बेगोवाल की पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

थाना बेगोवाल के एसएचओ दीपक शर्मा ने बताया कि गुरुवार की देर शाम करीब सात बजे उन्हें सूचना मिली कि गांव कूकां में एनआरआई प्रीतम सिंह के घर पर किराये पर रहे परमजीत सिंह के घर का गेट तोड़कर एक एक्सयूवी गाड़ी पीबी-09एएल-1957 घुस गई है। मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की तो पाया कि 25 वर्षीय सरबजीत सिंह निवासी गांव नंगल लुबाना ने तेज रफ्तार गाड़ी सीधे गेट तोड़कर घर के भीतर घुसा दी। आरोपी युवक का मेडिकल करवाया गया है, जिसमें उसके नशे में होने की पुष्टि हुई है। एसएचओ के अनुसार बच्चे के परिजनों के बयान के आधार पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने माना कि गाड़ी एएसआई मनजीत सिंह की है, जिसमें से उनकी पुलिस की वर्दी भी बरामद हुई है। उधर, किसान मजदूर संघर्ष कमेटी नडाला जोन के अध्यक्ष निशान सिंह ने बताया कि गाड़ी बेहद तेज थी और उस पर पुलिस का स्टिकर भी लगा हुआ था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें