फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kapurthala News: एएसआई के बेटे ने नशे की हालत में घर में घुसा दी कार, छह साल का बच्चा घायल

Fri, 03 Mar 2023 08:00 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)

सार

थाना बेगोवाल के एसएचओ दीपक शर्मा ने बताया कि गुरुवार की देर शाम करीब सात बजे उन्हें सूचना मिली कि गांव कूकां में एनआरआई प्रीतम सिंह के घर पर किराये पर रहे परमजीत सिंह के घर का गेट तोड़कर एक एक्सयूवी गाड़ी घुस गई है।
विज्ञापन
कपूरथला में घर में घुसी कार। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कपूरथला जिले के गांव कूकां में पंजाब पुलिस के एएसआई के एनआरआई बेटे ने गुरुवार देर शाम नशे की हालत में तेज रफ्तार एक्सयूवी गाड़ी को घर में घुसा दिया। इसकी चपेट में आकर छह साल का बच्चा गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे जालंधर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लेकर गाड़ी जब्त कर ली है। गाड़ी में पुलिसकर्मी की वर्दी भी बरामद हुई है। थाना बेगोवाल की पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन


थाना बेगोवाल के एसएचओ दीपक शर्मा ने बताया कि गुरुवार की देर शाम करीब सात बजे उन्हें सूचना मिली कि गांव कूकां में एनआरआई प्रीतम सिंह के घर पर किराये पर रहे परमजीत सिंह के घर का गेट तोड़कर एक एक्सयूवी गाड़ी घुस गई है। मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की तो पाया कि 25 वर्षीय सरबजीत सिंह निवासी गांव नंगल लुबाना ने तेज रफ्तार गाड़ी सीधे गेट तोड़कर घर के भीतर घुसा दी। 

आरोपी युवक का मेडिकल करवाया गया है, जिसमें नशे में होने की पुष्टि हुई है। एसएचओ के अनुसार बच्चे के परिजनों के बयान के आधार पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने माना कि गाड़ी एएसआई मनजीत सिंह की है। कार से उनकी वर्दी भी बरामद हुई है। उधर, किसान मजदूर संघर्ष कमेटी नडाला जोन के अध्यक्ष निशान सिंह ने बताया कि गाड़ी बेहद तेज थी और उस पर पुलिस का स्टिकर भी लगा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें