फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शेम ऑन पुलिस, पंजाब पुलिस मुर्दाबाद के नारे लगे : एसएसपी कपूरथला बोलीं- आवाज नीचे करके गल्ल करो

Mon, 22 Jul 2024 06:28 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)

सार

कपूरथला एसएसपी और जिला अदालत के वकीलों के बीच विवाद हुआ है। वकील एसएसपी से मिलने पहुंचे तो इस दौरान माहौल तनातनी वाला बन गया। इसके बाद वकीलों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन
विरोध जताते वकील। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एसएसपी कपूरथला कार्यालय के बाहर सोमवार को उस समय वकीलों ने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया, जब बार एसोसिएशन के प्रधान व उपप्रधान किसी साथी वकील के मसले में अपना पक्ष रखने के लिए एसएसपी कपूरथला से मिलने पहुंचे थे। प्रधान राजबीर सिंह बावा, उपप्रधान पियूष मनचंदा, महासचिव सतिंदरपाल सिंह खिंडा ने आरोप लगाया कि एसएसपी वत्सला गुप्ता ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया और उन्हें बाहर जाने तक का बोल दिया। एसएसपी ने प्रधान को आवाज नीचे करके गल्ल करो... तक का बोल दिया, जबकि प्रधान शालीना से बात कर रहे थे। वहीं, एसएसपी ने आरोपों को बेबुनियाद बताया। 

विज्ञापन


जिला बार एसोसिएशन के प्रधान राजवीर सिंह बाबा और उपप्रधान पियूष मनचंदा ने बताया कि उनके एक साथी वकील करमबीर सिंह चंदी का कोई जमीन विवाद चल रहा है। जिसमें अदालत की तरफ से स्टे भी है। इसी केस को लेकर सोमवार की दोपहर बाद कुछ वकील एसएसपी वत्सला गुप्ता के कार्यालय में अपना पक्ष रखने के लिए गए थे। उस समय वहां दूसरे पक्ष के लोग भी बैठे थे। 

विज्ञापन


प्रधान ने यह भी बताया कि एसएसपी ने दूसरे पार्टी के सामने ही वकीलों के साथ गलत शब्दावली उपयोग करते हुए कार्यालय से बाहर चले जाने के लिए कह दिया। जब उन्होंने बेहद शालीनता से कहा कि वह जिला बार एसोसिएशन के प्रधान हैं तो एसएसपी ने आवाज नीचे करके गल्ल करो.. तक का कह दिया। वकीलों के साथ एसएसपी के रवैये को देखते हुए सभी वकील रोष में आ गए और उन्होंने एसएसपी कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान वकीलों ने ‘शेम ऑन पुलिस’ ‘पंजाब पुलिस मुर्दाबाद’ और एसएसपी कपूरथला मुर्दाबाद के भी खूब नारे लगाए। 

वकीलों ने घोषित किया नो वर्क डे
प्रधान राजबीर सिंह बावा ने बताया कि सोमवार को दोपहर बाद उन्होंने दो दिन के लिए नो वर्क डे घोषित कर दिया, जोकि 23 जुलाई को भी जारी रहेगा। मंगलवार को भी एसएसपी कार्यालय के बाहर धरना लगाया जाएगा। इस दौरान वकील एसएस मल्ली, कुलदीप बावा, चंद्रशेखर शर्मा, नितिन शर्मा, विजय पुरी, आरपीएस बावा, खलार सिंह, मनीष लूथरा, संदीप वालिया, कुलदीप बावा, हमीर ढिल्लो, टीएस ढिल्लो, हामिश व विपन सब्बरवाल समेत सैकड़ों वकील मौजूद थे। 
विज्ञापन


आरोप बिल्कुल बेबुनियाद
वहीं, एसएसपी कपूरथला वत्सला गुप्ता ने कहा कि उनके कार्यालय के बाहर कोई धरना नहीं लगा है। फिर बोलीं कि वकील भाईचारा किसी मामले को लेकर उनसे मिलने आया था, लेकिन उनके पास पहले से कुछ लोग अपने-अपने मसले लेकर बैठे हुए थे। इसलिए उन्होंने उन्हें दो मिनट इंतजार करने के लिए कहा, पर उन्होंने इसे मुद्दा बना दिया। किसी भी वकील के साथ कोई दुर्व्यवहार नहीं किया गया है। यह आरोप बिल्कुल बेबुनियाद हैं। ऐसा कुछ भी नहीं हुआ है। पुलिस और वकील भाईचारा एक है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें