फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला कांग्रेस कमेटी का केंद्र सरकार के खिलाफ धरना

Sun, 24 Jul 2016 07:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुक्तसर
विज्ञापन
धरना-प्रदर्शन - फोटो : demo
विज्ञापन
पंजाब प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से रविवार को केंद्र सरकार के खिलाफ कोटकपूरा चौक में धरना दिया गया। इस दौरान केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की गई।
विज्ञापन


यूनियन नेताओं ने कहा कि भाजपा सरकार की शह पर ही गुजरात में दलितों पर अत्याचार किया गया है। इस वजह से अल्पसंख्यक लोगों में चिंता पाई जा रही है। मोदी सरकार अमीर लोगों की पार्टी बन चुकी है। इसके अलावा राज्य सरकार ने भी देश की किसानी व जवानी को तबाह कर दिया है।

नेताओं ने कहा कि कांग्रेस दलितों के साथ खड़ी है। उनकी हर मुश्किल को हल करने के लिए प्रयत्न करेगी। इस अवसर पर ऑल इंडिया यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडि़ंग, विधायक करण कौर बराड़, पूर्व विधायक नत्थू राम, मुक्तसर के अध्यक्ष जोत जवाहरेवाला, पूर्व अध्यक्ष गुरसंत बारड़, जाट महासभा के नरिंदर सिंह पोपा, जगजीत सिंह हनी फत्तनवाला, हरकृष्ण सिंह मक्खन, जगजीत बधाई मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें