फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में आतंकी खतरा: डिप्टी सीएम वीडियो कॉल कर अधिकारियों की लोकेशन करेंगे चेक, जिलों को सेक्टरों में बांटा

Fri, 26 Nov 2021 06:33 PM IST
निवेदिता वर्मा सुरिंदर पाल, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)

सार

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पंजाब सरकार को ताजा इनपुट भेजा है कि पंजाब में पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी किसी बड़ी वारदात की फिराक में है। पंजाब में हिंदू नेताओं के अलावा आरएसएस की शाखाओं में विस्फोट हो सकते हैं।
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर रंधावा। - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईबी के हाई अलर्ट के बाद पंजाब में पुलिस की मुस्तैदी बढ़ गई है और सूबे के हर जिले को सेक्टर में बांट दिया गया है। डिप्टी सीएम सुखजिंदर रंधावा ने भी आदेश जारी कर कहा है कि वे रात को किसी भी वक्त किसी पुलिस अधिकारी को वीडियो कॉल कर उसकी लोकेशन चेक कर सकते हैं। अगर वे इलाके में चेकिंग पर नहीं पाए गए तो कार्रवाई की जाएगी। पंजाब में करीब 150 राजपत्रित अधिकारियों को रात में गश्त के लिए तैनात किया गया है। रोजाना कौन सा अधिकारी किस इलाके में तैनात किया जा रहा है, इसकी पूरी रिपोर्ट डिप्टी सीएम सुखजिंदर रंधावा के पास रात को आठ बजे से पहले पहुंच जाया करेगी। 

विज्ञापन


केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पंजाब सरकार को ताजा इनपुट भेजा है कि पंजाब में पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी किसी बड़ी वारदात की फिराक में है। पंजाब में हिंदू नेताओं के अलावा आरएसएस की शाखाओं में विस्फोट हो सकते हैं। पठानकोट में भारतीय सेना के कैंप के पास ग्रेनेड से ब्लास्ट, 11 टिफिन बम बरामद होने, अजनाला के फिलिंग स्टेशन में ब्लास्ट, फिरोजपुर में जीरा के गांव सेखवां के खेत से टिफिन में हैंड ग्रेनेड मिलने से खुफिया एजेंसियों के माथे पर बल पड़ गए हैं। 

आईबी के आला अधिकारियों के मुताबिक, पंजाब में ड्रोन के जरिए हथियार व गोला बारूद पाक की खुफिया एजेंसी ने भेजा है, जिसमें काफी माल बरामद तो किया जा चुका है। लेकिन अब भी टिफिन बम व हथियार पंजाब में मौजूद है, जिनका इस्तेमाल किया जा सकता है।
विज्ञापन


पंजाब में साढ़े 3 महीने बाद विधानसभा चुनाव हैं। उससे पहले इस तरह के अटैक और हथियार बरामदगी से सरकार की चिंता बढ़ी हुई है। गृह मंत्रालय ने सीमा सुरक्षा बल का दायरा 15 किमी से बढ़ा 50 किमी भी कर दिया है। चंडीगढ़ पुलिस हेडक्वार्टर को भी हाई अलर्ट किया गया है। पंजाब के हर जिले को सेक्टरों में बांटा गया है। जहां रात को राजपत्रित पुलिस अधिकारी खुद मैदान में रहेंगे और चेकिंग करेंगे। वहीं, नाका और गाड़ियों की चेकिंग के साथ रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, धार्मिक स्थलों, आरएसएस शाखा और दूसरी संवेदनशील जगहों पर नजर रखने को कहा गया है। हिंदू नेताओं की सुरक्षा रिव्यू की जाने लगी है।
 

पंजाब पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद है। वे खुद रात को तमाम पुलिस अधिकारियों को वीडियो कॉल कर उनकी लोकेशन जानने के अलावा सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेंगे। - सुखजिंदर सिंह रंधावा, डिप्टी सीएम, पंजाब

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें