धरने में सेवा निभाते ट्राली से गिरने से हो गई थी मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
अबोहर। सीड फार्म के आबादकारों द्वारा अपनी जमीनों का मालकियत हक लेने के लिए 11 दिसंबर से शुरू किया गया रोष प्रदर्शन लगातार जारी है। शनिवार की रात वहां सेवा कर रहे ढाणी ठाकर सिंह निवासी भूपिंदर पाल की ट्राली से गिरने से मौत हो गई थी। सोमवार को धरनाकारियों ने मृतक परिवार के साथ शव मलोट रोड पर रखकर चक्का जाम कर दिया।
संघर्ष कमेटी प्रधान संदीप सिंह व अन्य जत्थेबंदियों के नेताओं ने कहा कि प्रशासन और सरकार उनकी सुनवाई नहीं कर रही। उनके एक साथी की जान चली गई उसका जिम्मेदार भी प्रशासन ही है।
यदि प्रशासन ने समय रहते किसानों की मांग को मान लिया होता तो यह दिन नहीं आता। उन्होंने पंजाब सरकार और प्रशासन से मांग की है कि मृतक के परिवार को सरकारी नौकरी दी जाए व 50 लाख का मुआवजा दिया जाए। इसके अलावा उनके सरकारी व गैर सरकारी कर्ज माफ किए जाएं। सभी आबादकारों को उनका मालिकाना हक दिया जाए। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक उनकी मांगे नहीं मानी जाती तब तक वह न तो मृतक का पोस्टमार्टम करवाएंगे व न ही अंतिम संस्कार करेंगे।
इस धरने के दौरान संदीप सिंह, जगजीत सिंह, प्रीतम सिंह, जम्हूरी किसान सभा के नेता कुलवंत किरती, डाॅ. गोपाल, रमेश वढेरा, जैमल राम, जम्हूरी किसान सभा के नेता कुलवंत किरती, रेशम मिढ़ा, सुरेन्द्र लाधूका, जरनैल सिंह, सुखदीप लाधूका, सोहन सिंह, टीएसयू से अशोक कुमार, जरनैल सिंह, नोपा राम, हरीश नढा, सुखमंदर सिंह, सखजिंदर सिंह राजन, हरबिंदर सिंह, जगतार सिंह व रामकुमार मौजूद थे।
-
फोटो कैप्शन : अबोहर में मलोट रोड पर प्रदर्शन करते सीड फार्म क्षेत्र के आबादकार।