पुलिस ने किया तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजपुर। एसटीएफ और पुलिस ने हेरोइन संग तीन आरोपियों को काबू किया है। तलाशी लेने पर इनके पास 250 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। थाना सदर व आरिफके ने सोमवार तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की तफ्तीश शुरू कर दी है।
एसटीएफ के डीएसपी राजबीर सिंह ने बताया कि उनकी टीम गश्त कर रही थी। गांव रोड़े के पास एक व्यक्ति पैदल आ रहा था। उक्त आरोपी पुलिस को देख वहां से खिसकने लगा। एसटीएफ ने आरोपी को काबू कर तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके पास से 100 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। पकड़े गए आरोपी की पहचान सुखदेव सिंह वासी कमालदीन नियाजीया के तौर पर हुई है। थाना सदर पुलिस ने आरोपी सुखदेव के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इसी तरह थाना आरिफके पुलिस ने गांव रोड़े के पास बाइक सवार दो लोगों को देखा, जो पुलिस को देख वहां से भागने लगे। पुलिस ने दोनों को दबोच तलाशी ली। तलाशी के दौरान 100 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपियों की पहचान गुरप्रीत सिंह व गुरमीत सिंह वासी मुठियां वाला के तौर पर हुई है।