जहरीला पदार्थ निगलने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान भोगपुर के रहने वाले माणक के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार माणक ने किसी परेशानी के कारण जहरीला पदार्थ निगल लिया था।
उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल लाया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। थाना भोगपुर की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।