थाना भार्गव कैंप पुलिस ने नाइजीरिया के रहने वाले एक युवक को 4 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी पहचान चारलस जे अंथोनी निवासी लुसाका एवेन्यू नाइजीरिया के रूप में हुई।
एडीसीपी टू जगमोहन सिंह ने बताया आरोपी को दयोल नगर टी प्वाइट के पास काबू किया गया। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर अदालत में पेश किया। अदालत ने उसे जेल भेज दिया।
उन्होंने बताया कि आरोपी युवक हेरोइन को पीने के साथ बेचने का काम भी करता था। पुलिस की प्राथमिक पूछताछ में सामने आया कि यह आरोपी जालंधर में पढ़ाई के लिए आया था और ढिलवां रोड के किसी इलाके में रहता है।
थाना भार्गव कैंप के प्रभारी राजेश ठाकुर ने कहा कि पुलिस जांच करेगी आरोपी युवक एलपीयू का छात्र है या नहीं। साथ ही पता लगाया जाएगा कि वह हेरोइन कहां से खरीदता और किस को बेचता था।