फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar: दमोरिया पुल के खंभे से लटकती मिली अर्धनग्न लाश, नहीं हो सकी पहचान, जांच में जुटी पुलिस

Sat, 01 Apr 2023 12:35 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)

सार

थाना रामामंडी के प्रभारी ने कहा कि फिलहाल 174 की कार्रवाई कर शव को सिविल अस्पताल में रखवा दिया है पहचान होने के बाद ही कुछ पता चलेगा कि व्यक्ति ने आत्महत्या की है या उसकी हत्या हुई है।   
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालंधर के थाना रामामंडी के अंतर्गत आते दमोरिया पुल सुविधा सेंटर के पास एक व्यक्ति की अर्धनग्न लाश मिलने से सनसनी फैल गई। यह हत्या है या आत्महत्या यह स्पष्ट नहीं हो सका है। पहचान के लिए पुलिस आसपास के एरिया में पूछताछ कर रही है। शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल में रखवा दिया गया है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Navjot Singh Sidhu News Live: कुछ ही देर में पटियाला जेल से बाहर आएंगे नवजोत सिद्धू, जुटे समर्थक

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वह शुक्रवार को पुल के नीचे सोए थे। सुबह उठे तो देखा कि खंबे के पास एक लाश लटक रही है। वह व्यक्ति रात को वहां नहीं सोया था। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया। सूचना पर पहुंची थाना गांव मंडी की पुलिस ने खंभे पर लटके शव को नीचे उतारा और वहां सोने वाले लोगों के बयान दर्ज किए। खंभे से लटक रही अर्धनग्न लाश की पुलिस ने तलाशी ली तो कोई भी दस्तावेज बरामद नहीं हुआ है और ना ही आसपास कोई ऐसा सामान था जिससे व्यक्ति की पहचान हो सके। यह आत्महत्या है या हत्या, पुलिस इसकी जांच कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना रामामंडी के प्रभारी ने कहा कि फिलहाल 174 की कार्रवाई कर शव को सिविल अस्पताल में रखवा दिया है पहचान होने के बाद ही कुछ पता चलेगा कि व्यक्ति ने आत्महत्या की है या उसकी हत्या हुई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रहीं है कि उक्त व्यक्ति दमोरिया पुल तक कैसे पहुंचा।

 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें