फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar: लकड़ी चोरी के आरोप में युवक की थाने में ही पिटाई, बाजू तीन जगह से टूटी; थाना प्रभारी क्या बोले

Mon, 16 Mar 2026 12:10 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)

सार

पीड़ित पक्ष का कहना है कि मारपीट के दौरान युवक की बाजू तीन जगह से टूट गई। बाद में पुलिस उसे थाने ले आई, जहां परिवार के पहुंचने पर दोबारा झगड़ा हो गया। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि उसकी सोने की चेन तोड़ दी गई।
विज्ञापन
नारेबाजी करते लोग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालंधर के थाना भार्गव कैंप में रविवार शाम उस समय हंगामा मच गया जब लकड़ी चोरी के आरोप में पकड़े गए एक युवक और ढाबा संचालक पक्ष के बीच थाने के अंदर ही जमकर धक्का-मुक्की और मारपीट हो गई। आरोप है कि पुलिस की मौजूदगी में युवक की बेरहमी से पिटाई की गई, जिससे उसकी बाजू तीन जगह से टूट गई।

विज्ञापन


घटना दयोल नगर की बताई जा रही है। डॉक्टर बीआर अंबेडकर सेल पंजाब शहरी के युवा अध्यक्ष सतीश कुमार खोसला के अनुसार, उनके पास काम करने वाले इंद्रजीत ने सूचना दी कि उसके साले जोबन को बूटा मंडी स्थित शेरू पंजाबी ढाबा के पास बुरी तरह पीटा गया है। आरोप है कि जोबन ने ढाबे के बाहर रखी टेबल की लकड़ी आग सेंकने के लिए उठा ली थी, जिस पर ढाबा संचालक ने चोरी का आरोप लगाकर उसकी पिटाई कर दी।

विज्ञापन


पीड़ित पक्ष का कहना है कि मारपीट के दौरान युवक की बाजू तीन जगह से टूट गई। बाद में पुलिस उसे थाने ले आई, जहां परिवार के पहुंचने पर दोबारा झगड़ा हो गया। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि उसकी सोने की चेन तोड़ दी गई।

वहीं दूसरे पक्ष ने मारपीट के आरोपों को झूठा बताया। उनका कहना है कि युवक दरवाजा तोड़ रहा था और पत्थर मारकर गालियां दे रहा था, इसलिए उसे काबू कर पुलिस के हवाले किया गया। उन्होंने युवक पर नशे का आदी होने का भी आरोप लगाया।
विज्ञापन


थाना प्रभारी लखबीर सिंह ने कहा कि घटना के समय वे मौजूद नहीं थे। दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और युवक को मेडिकल के लिए सिविल अस्पताल भेजा गया है। जांच के बाद बनती कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें