फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक पर कातिलाना हमले का मामला, दूसरा आरोपी देसी कट्टे समेत गिरफ्तार

Sun, 04 Sep 2016 09:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
विज्ञापन
‌गिरफ्तार - फोटो : demo
विज्ञापन
अदालत में पेशी पर जा रहे लाल चंद लाली पर लंबा पिंड चौक के पास हमला करने वाले एक और आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान मॉडल हाउस निवासी कमलप्रीत सिंह उर्फ सन्नी के तौर पर हुई है। पुलिस ने आरोपी से एक देसी कट्टा भी बरामद किया है।
विज्ञापन


एसीपी नार्थ बलविंदर इकबाल सिंह काहलो ने कहा कि पुलिस इस कांड से जुड़े मुख्य हमलावर हरदीप सिंह उर्फ छोटा काला को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। उन्होंने कहा कि बाकी के तीन आरोपियों मॉडल हाउस निवासी अमन, बूटा मंडी निवासी जगदीश कुमार और एक अज्ञात युवक को पकड़ने के लिए छानबीन की जा रही हैं।

गौरतलब है कि थाना डिवीजन नंबर आठ में पड़ते लंबा पिंड चौक के पास हथियारों से लेस करीब 5 हमलावर अदालत में पेशी पर जा रहे एक युवक लाल चंद लाली पर कातिलाना हमला कर फरार हो गये थे। हमलावरों ने बाजार में जमकर किरपाण और दातर चलाए थे। पीड़ित लाल चंद लाली को अपनी जान बचाने के लिए चड्डा स्वीट शॉप में घुसना पड़ा था।
विज्ञापन


पुलिस ने इस मामले में गढ़ा रोड निवासी हरदीप सिंह उर्फ छोटा काला, कमलप्रीत सिंह  उर्फ सन्नी व अमन दोनों निवासी मॉडल हाउस, बूटा मंडी निवासी जगदीश कुमार और एक अज्ञात युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया था। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें