फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar Murder: पुरानी रंजिश में युवक की गोलियां मारकर हत्या, देर रात की वारदात, चार आरोपी गिरफ्तार

Mon, 23 Sep 2024 12:21 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)

सार

देहात के एसएसपी हरकमल सिंह खख ने बताया कि इन युवकों के बीच आपसी दुश्मनी के कारण कोई झगड़ा हुआ था। जिस कारण कुछ युवकों ने जसपाल सिंह उर्फ शालू की गोलियां मार कर हत्या कर दी।
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुटी है - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालंधर ग्रामीण के थाना भोगपुर में देर रात पुरानी रंजिश में युवक की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान जसपाल सिंह उर्फ शालू के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार मोगा रेलवे फाटक के पास युवक को हथियारबंद हमलावरों ने गोलियां मार दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए।
विज्ञापन


वहीं इस घटना को लेकर देहात के एसएसपी हरकमल सिंह खख ने बताया कि इन युवकों के बीच आपसी दुश्मनी के कारण कोई झगड़ा हुआ था। जिस कारण कुछ युवकों ने जसपाल सिंह उर्फ शालू की गोलियां मार कर हत्या कर दी। मामले में थाना भोगपुर पुलिस ने जांच के बाद 4 संदिग्ध हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया है और अन्यों की भी तलाश की जा रही है। कहा जा रहा है कि शालू के कुछ गोलियां सिर में लगी है, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।

डीएसपी आदमपुर सुमित सूद ने कहा कि, ये घटना देर रात करीब साढ़े दस बजे की है। मृतक शालू अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर भोगपुर शहर से अपने गांव लौट रहा था। इस दौरान रेलवे फाटक के पास उस पर गोलियां चलाई गई थी, जिससे उसकी मौत हो गई। उन्होंने कहा कि, पोस्टमार्टम के बाद पता चल पाएगा कि उक्त आरोपियों ने शालू को कितनी गोलियां मारी। हालांकि आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर उन्होंने कुछ भी बताने से इनकार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें