फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अय्याश पति की धुनाई: पत्नी ने दूसरी लड़की के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ा; जालंधर में खूब हंगामा, Video

Thu, 19 Feb 2026 06:53 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)

सार

पंजाब के जालंधर में पत्नी ने अपने अय्याश पति को किसी दूसरी लड़की के साथ रंगेहाथ पकड़ा है। पति और लड़की घर पर आपत्तिजनक हालत में मिले। इसके बाद महिला ने पड़ोसियों और अपने मायके वालों को भी बुला लिया और जमकर हंगामा हुआ। 
विज्ञापन
पकड़े गए पति की पिटाई करते महिला के परिजन। - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालंधर के बस्ती गुजां इलाके में उस समय हड़कंप मच गया, जब पत्नी ने अपने पति को घर के अंदर ही किसी दूसरी लड़की के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। घटना के बाद करीब एक घंटे तक हंगामा चलता रहा। गुस्से में आई पत्नी ने पहले पति और लड़की को कमरे में बाहर से ताला लगाकर बंद कर दिया और फिर अपनी मां को मौके पर बुला लिया।

विज्ञापन


पीड़ित महिला के अनुसार, उसकी शादी दशमेश नगर में हुई थी और पति पिछले तीन साल से शारीरिक व मानसिक रूप से उसे प्रताड़ित कर रहा है। दो दिन पहले भी आरोपी ने उसके साथ मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया था, जिसके बाद वह मायके चली गई थी। वीरवार को जब वह अपने ढाई साल के बेटे के कपड़े लेने अचानक घर पहुंची, तो उसने पति को दूसरी लड़की के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। इसके बाद उसने शोर मचाकर मोहल्ले वालों को इकट्ठा कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलने पर थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस मौके पर पहुंची और ताला खुलवाया। जैसे ही दोनों बाहर आए, गुस्साए परिजनों और स्थानीय लोगों ने आरोपी पति की पिटाई कर दी। पीड़ित परिवार का आरोप है कि आरोपी का पिता भाजपा से जुड़ा नेता है, जिसके कारण पहले पुलिस कार्रवाई से बचती रही। फिलहाल पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है और मामले की गहन पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें